World Environment Day 2024: फर्रुखाबाद में पौधारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का दिया अनूठा संदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में पौधारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का दिया अनूठा संदेश

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। शिक्षण संस्था सीपी विद्या निकेतन में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश अग्रवाल एवं निर्देशिका डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल ने वृक्षारोपण किया। तथा लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया। 

डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि "वृक्ष है तो हम हैं " पर्यावरण ही हमारे जीवन का आधार है। इसलिए हमें आज शपथ लेनी चाहिए कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे एवं उनकी रक्षा तथा सुरक्षा भी करेंगे। साथ ही प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम करेंगे। प्लास्टिक ही हमारे पर्यावरण को सबसे अधिक नुकसान पहुंचती है और बिजली की भी बचत करेंगे। 

जिससे सभी को बिजली की आपूर्ति सही ढंग से मिल सके और हमारे देश के सब काम सुचारू रूप से हो सके। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आर के बाजपेई, योगेश तिवारी, उप प्रधानाचार्य दीपक कुमार जैना, मनोज तिवारी, पंकज शुक्ला एसo केo बाजपेई, हरीश पचौरी, गोविंद गुप्त, नीलम त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन निर्मला चौहान ने किया।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election: रमेश अवस्थी पहली बार पहुंचे संसद, भोले ने लगाई जीत की हैट्रिक, दोनों प्रत्याशियों ने कानपुर में खिलाया कमल

संबंधित समाचार