Lok Sabha Election: रमेश अवस्थी पहली बार पहुंचे संसद, भोले ने लगाई जीत की हैट्रिक, दोनों प्रत्याशियों ने कानपुर में खिलाया कमल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। संसदीय क्षेत्र कानपुर और अकबरपुर सीट पर भाजपा ने फिर वापसी की है। कानपुर सीट से रमेश अवस्थी पहली बार संसद पहुंचे हैं, वहीं अकबरपुर से देवेंद्र सिंह भोले ने हैट्रिक लगाई है। हालांकि दोनों सीट भाजपा की झोली में गई, मगर हार-जीत का अंतर हर बार की तुलना में इस बार बहुत ही कम रहा है। रमेश को 20968 मतों से जीत मिली, जबकि भोले ने 44490 वोटों से अपनी जीत पक्की की। 

नौबस्ता नवीन गल्लामंडी में कानपुर सीट पर 26 राउंड में मतगणना पूरी हुई। संसदीय क्षेत्र कानपुर पर भाजपा के रमेश अवस्थी को 443055 मत मिले, जबकि कांग्रेस के आलोक मिश्रा के खाते में 422087 वोट आए। इस सीट पर इस बार जीत-हार का अंतर बहुत ही कम रहा है। सांसदी का ताज सिर्फ 20,968 वोटों के अंतर पर मिला। कानपुर सीट पर मतगणना के दौरान यह भी स्थित बनी की भाजपा के पाले से सीट गई, लेकिन अगले राउंड की मतगणना शुरू होते ही स्थितियां बदल गई। ऐसा कई बार हुआ। 

कार्यकर्ताओं में आशा और निशाना के दौर भी गुजरे। अंतिम चरण की मतगणना में स्थितियां स्पष्ट हुईं और रमेश अवस्थी ने 20 हजार 968 वोटों से पहली बार संसद पहुंचे। इस बार लोकसभा सीट कानपुर में 883279 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 4117 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया है। वहीं 552 मत रिजेक्ट हुए। 

वहीं संसदीय क्षेत्र के अकबरपुर सीट पर भाजपा के देवेंद्र सिंह भोले ने 514256 वोट पाकर हैट्रिक लगाई है। सपा के राजाराम पाल को हार का सामना करना पड़ा। राजाराम के खाते में 469766 वोट आए। देखा जाए तो इस बार हार-जीत का अंतर सिर्फ 44490 मतों का रहा है। अकबरपुर सीट पर 36 राउंड में मतगणना पूरी हुई। 7523 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया है। 

यह भी पढ़ें- Kanpur: 20 हजार वोटों से मिली BJP प्रत्याशी रमेश अवस्थी को जीत, अंत तक मतगणना स्थल पर डंटे रहे सपा और कांग्रेस कार्यकर्ता

 

संबंधित समाचार