Kanpur Crime: हाईवे पर युवक का खून से रक्तरंजित शव पड़ा मिला...हत्या कर फेंकने की जताई जा रही आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में हाईवे पर युवक का शव पड़ा मिला

कानपुर, अमृत विचार। बर्रा थानाक्षेत्र के दामोदर नगर पेट्रोल पंप के हाईवे के पास युवक का शव पड़ा मिला। रक्तरंजित शव देख लोग हत्या कर शव फेंकने की आशंका जता रहे है। राहगीरों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। हालांकि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। 

ये भी पढ़ें- Kanpur: पहले राउंड से ही बढ़त बनाए रहे रमेश, बीच-बीच में कांग्रेस के आगे होने पर मायूस होते रहे कार्यकर्ता

संबंधित समाचार