बहराइच: कलश यात्रा में आए कलाकार की सरयू नदी में डूबने से मौत, झांकी सजाने का करता था काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के ललुही गांव में आयोजित कलश यात्रा के दौरान एक कलाकार गर्मी अधिक होने पर सरयू नदी में स्नान करने लगा। भीड़ के दौरान ही पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ललुही गांव में सामूहिक रामकथा का आयोजन किया जा रहा है।

8

मंगलवार को गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मुख्य कथा वाचक के साथ झांकी का कार्यक्रम करने कुशीनगर जिले के पिपराहवा गांव निवासी कलाकार आकाश (23) भी आया हुआ था। भक्तों के साथ बौंडी घाट स्थित सरयू नदी पर पहुंचा और गर्मी से निजात पाने के लिए नहाने लगा। तट पर मौजूद अन्य कलाकार और ग्रामीण कुछ नहीं कर सके।

इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। स्थानीय गोताखोरों ने नदी से डेढ़ घंटे में उसके शव को बरामद कर लिया। खैरीघाट थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह का कहना है कि नदी से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सूचना परिजनों को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें:-BSP के खराब प्रदर्शन पर बोलीं मायावती- चुनाव में अब बहुत सोच-समझकर मुसलमानों को मौका देगी बसपा

संबंधित समाचार