लखनऊ: चेकिंग के दौरान बिजली कर्मियों को लाठी डंडों से पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बिजली चेकिंग के दौरान कर्मचारियों के साथ हो रही मारपीट अभियान में बाधा पैदा कर रही है। जिससे बिजली चोरों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को बीकेटी डिवीजन के छुइंया पुरवा बिजली उपकेंद्र के अतंर्गत कुर्सी रोड पर दबंग उपभोक्ताओं ने बिजली कर्मचारियों की बुरी तरह …

लखनऊ, अमृत विचार। बिजली चेकिंग के दौरान कर्मचारियों के साथ हो रही मारपीट अभियान में बाधा पैदा कर रही है। जिससे बिजली चोरों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को बीकेटी डिवीजन के छुइंया पुरवा बिजली उपकेंद्र के अतंर्गत कुर्सी रोड पर दबंग उपभोक्ताओं ने बिजली कर्मचारियों की बुरी तरह से पिटाई कर दी।

जिससे संविदा कर्मी कमलेश उर्फ रज्जन बुरी तरह से घायल हो गया। उपद्रवियों ने कमलेश की लाठी डंडों से पिटाई की। मौके पर पहुंचे उपखंड अधिकारी और जूनियर इंजीनियर ने किसी तरह से कर्मी को बचाया, जिसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं की ओर से लड़की ने भी बिजली कर्मचारियों पर जबर्दस्ती घर में घुसने और धक्का देने का आरोप लगाया।

हालांकि शाम को पुलिस ने विभाग की ओर दबंग उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार बिजली टीम कुर्सी रोड पर बकाए पर बिजली काटने, और चोरी पकड़ने के लिए पहुंचे। उन्होंने सुखपाल के घर पहुंचकर बिल भुगतान के लिए कहा। सुखपाल पर करीब 16 हजार रुपये का बकाया है। इस दौरान सुखपाल ने बाद में बकाया देने और कनेक्शन नहीं काटने की बात कही।

लेकिन टीम कनेक्शन काटने की बात पर अड़ी रही। वहीं दोनों से विवाद बढ़ने पर उपभोक्ता सुखपाल ने अन्य लोगों के साथ मिलकर बिजली कर्मियों पर लाठी डंडों से हमला किया। इस दौरान कई बिजली कर्मी भाग गए, लेकिन कमलेश उर्फ रज्जन उनके घेरे में आ गया। उन्होंने रज्जन को घर में बंदकर लाठी डंडों से पिटाई की, जिससे संविदा कर्मी बुरी तरह से घायल और बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंचे उपखंड अधिकारी शैलेन्द्र धूसिया और अवर अभियंता अरविंद यादव ने पुलिस की मद्द से कर्मी को छुड़वाया।

दोबारा हुआ हमला
मारपीट में शामिल रुचित चौरसिया के घर मीटर को बाईपास कर बिजली चोरी की जा रही। जिस पर टीम ने उसके भी घर की चेकिंग का निर्णय लिया। जैसे ही टीम उसके घर कनेक्शन काटने पहुंची, लोगों ने दोबारा से बिजली टीम पर हमला कर दिया। किसी तरह से वे जान बचाकर भागे।

संबंधित समाचार