बरेली: शादी का झांसा देकर चार साल तक भाभी से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पति की मौत के बाद महिला के देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा देखा लगातार 4 साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में महिला ने एसएसपी से शिकायत कर देवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

थाना किला क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया 2019 में उसके पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद उसके देवर की उस पर नियत खराब हो गई। 4 साल पहले उसे घर में अकेला पाकर देवर ने गंदी नियत से पकड़ लिया उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। 

जब महिला ने इसकी शिकायत अपनी सास से की तो सास ने उसे परिवार की बदनामी का हवाला देकर शांत कर दिया। जबरन देवर से उसकी मांग में सिंदूर भरवा दिया। उसका देवर पहले से शादीशुदा था। पत्नी से तलाक होने के बाद वह उसे शादी करने की बात करता रहा। लेकिन उसने महिला से शादी नहीं की और उसका शारीरिक शोषण जारी रखा। वहीं महिला की अश्लील वीडियो बनाकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। 

विरोध पर उसके बच्चों को जायदाद से बेदखल करने की धमकी दी जाने लगी। इस मामले में महिला ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपी देवर और सास के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, देवरों ने महिला को लाठी डंडों से जमकर पीटा

 

संबंधित समाचार