अपनी जीत पर धर्मेंद्र यादव ने जताया जनता का आभार, बोले-ये अखिलेश के PDA फॉर्मूले की जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़/लखनऊ  अमृत विचार। अपनी बड़ी जीत से समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव काफी खुश हैं, उन्होंने मीडिया से कहा कि मेरी ये जीत अखिलेश यादव के पीडीए फॉर्मूले की जीत है। उन्होंने कहा कि मेरे आजमगढ़ की जनता कभी ये स्वीकार नहीं करेगी कि देश के संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण पर कोई खतरा आये। उन्होंने क्षेत्र की जनता का धन्यवाद दिया। 

बताते चलें कि सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के नेता दिनेश लाल यादव निरहुआ को हराया है। सपा प्रत्याशी ने इस सीट पर तकरीबन डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से निरहुआ को शिकस्त दी है। उन्होंने कहा कि मैं आजमगढ़ के लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए ये भरोसा दिलाता हूं कि जिस उम्मीद के साथ उन्होंने हमें जिताया है, हम आजमगढ़ के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे। 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को बड़ी सफलता मिली है, हालाँकि स्पष्ट बहुमत से गठबंधन दूर है लेकिन समाजवादी पार्टी के प्रयास और अखिलेश यादव की रणनीति की चर्चा पूरे देश में हो रही है। जनता ने उत्तर प्रदेश में भाजपा को कई सीटों पर पटखनी दी है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस दोनों का वोट परसेंट भी इस लोकसभा चुनाव में बढ़ा है। इंडिया गठबंधन के हिस्से में कन्नौज, अयोध्या, मैनपुरी , इलाहाबाद, मोहनलालगंज, कैराना, मुजफ्फरनगर, समेत कई महत्वपूर्ण सीटें आई हैं। 

ये भी पढ़ें - नरेंद्र मोदी ने पीएम पद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया स्वीकार

संबंधित समाचार