Farrukhabad: मतगणना के दौरान सपाइयों ने धांधली का आरोप लगाकर किया था हंगामा, कोतवाल व सिपाही घायल, अब पुलिस...
फर्रुखाबाद में मतगणना के दौरान सपाइयों ने धांधली का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया था
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। फर्रुखाबाद में चार जून को मतगणना के दौरान सपाइयों ने धांधली का जमकर बवाल किया था। सपाइयों के द्वारा पथराव करने पर पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। घायल पुलिसकर्मियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
थाना कादरीगेट क्षेत्र के सातनपुर मंडी में लोकसभा चुनाव परिणाम में धांधली का आरोप लगाने के बाद आक्रोशित सपाइयों ने जमकर बवाल किया। गुस्साए सपाइयों ने पथराव किया। जिसमें कोतवाल व सिपाही चुटहिल हो गए। पुलिस ने भी सपा कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठी चार्ज किया। सपाइयों ने जब पुलिस पर लाठ चार्ज का आरोप लगाया।
इधर, तब देर रात शहर कोतवाल जयप्रकाश शर्मा (42) और सिपाही अंकित (30) ने लोहिया अस्पताल पहुंच चिकित्सीय परीक्षण कराया। डॉक्टर ने बताया कि कोतवाल व सिपाही दोनों को चोटें आई है। हालांकि अब पुलिस की ओर से बवाल करने वाले सपाइयों के खिलाफ रिपोर्ट लिखने की तैयारी की जा रही है। कोतवाल जेपी शर्मा ने बताया कि पथराव के दौरान मामूली सी चोटें आई है। मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
डॉक्टर से पहली बार राजनीति में उतरे
बतातें चले कि डाॅक्टर नवल किशोर शाक्य कैंसर रोग के सर्जन है। वह राजनीति में पहली बार उतर कर फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़े। हालांकि चुनाव में जातीय समीकरण हावी होने की वजह से डाॅक्टर शाक्य के पक्ष में मतदाताओं ने जमकर मतदान किया। मंगलवार को हुई मतगणना में सपा उम्मीदवार लगभग 2500 वोटों से चुनाव हार गए। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं ने मतगणना में धांधली का आरोप लगा मतगणना स्थल के बाहर पथराव कर दिया।
ये भी पढ़ें- Kanpur: अकबरपुर लोकसभा सीट में भोले ने जीत और पाल ने लगाई हार की हैट्रिक...ये हार की बनती बड़ी वजह
