लखीमपुर खीरी: गोवध अधिनियम में फरार जावेद गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं नौ मामले 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। कोतवाली मोहम्मदी पुलिस ने आरक्षित वन क्षेत्र में पशु की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट व गोवध अधिनियम के नौ मामले दर्ज हैं। मोहम्मदी वनरेंज की मूड़ा गालिब बीट प्रभारी नरेंद्र कुमार वर्मा ने दो मई की देर रात करीब दस बजे सुरक्षा वाचर रामचंद्र के साथ गश्त कर रहे थे।

आरक्षित वन के अंदर कुछ दूरी पर उन्होंने एक बाइक पर दो  लोग बैठे आते देखे। जिनके बीच में एक भरी हुई बोरी भी रखी थी। उन्होंने जब बाइक चालक को रोकने की कोशिश की तो चालक ने अचानक बाइक की स्पीड बढ़ा दी, जिससे पीछे बैठा शकील निवासी देवी स्थान मोहम्मदी बाइक से बोरी समेत नीचे गिर गया था। वन टीम ने आरोपी को पकड़ लिया था।

मांस भरी बोरी और आरोपी को पुलिस को सौंपते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी शकील उसके साथी जावेद निवासी मोहम्मदी के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेकर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर चालान भेजा है। उसके खिलाफ कोतवाली मोहम्मदी में पहले से ही चोरी, आर्म्स एक्ट व गोवध अधिनियम के नौ मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें। लखीमपुर-खीरी: सपा समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प, बोतलें-जूते और चप्पल फेंके, पुलिस ने लाठी फटकार खदेड़ी भीड़ 

संबंधित समाचार