बहराइच: चार मंजिल भवन से गिरकर श्रमिक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राम गांव थाने में पुलिस कर्मियों के लिए बन रहा आवास, पाड़ गिरने से हुआ हादसा

बहराइच, अमृत विचार। जिले के राम गांव थाना परिसर में पुलिस कर्मियों के लिए पुलिस आवास बन रहा है। आवास निर्माण का कार्य चार मंजिला मकान में किया जा रहा है। गुरुवार को पाड गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

राम गांव थाना परिसर में पुलिस कर्मियों के लिए सरकारी आवास बन रहा है। जिसमें क्षेत्र के मजदूर और श्रमिक लगे हुए हैं। इस समय चार मंजिला भवन का निर्माण चल रहा है। गुरुवार को क्षेत्र के ग्राम पंचायत मैगला बुधईपुरवा गांव निवासी शिव चरन (35) पुत्र अंगनू, राजगीर टिंगनू और सलीम के साथ काम कर रहा था। 

cats

चार मंजिल भवन पर शिव चरन पाड पर काम कर रहा था। तभी पाड़ टूट कर गिरा गया और बीच में फंस गया। आसपास के अन्य लोगों की मदद से मजदूर को नीचे उतार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष शशि राणा ने बताया कि सरकारी भवन निर्माण के दौरान श्रमिक गिरा है। श्रमिक को मुआवजा के लिए एसपी और एसडीएम से वार्ता की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: 10 माह से बाल पुष्टाहार विभाग की सीडीपीओ को नहीं मिला वेतन, जानें वजह

संबंधित समाचार