अयोध्या: किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने किया प्रदर्शन
अयोध्या, अमृत विचार। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने शहर के सदर तहसील स्थित तिकोनिया पार्क में धरना प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि जिले किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है, उन्होंने जल्द से जल्द किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि केएम शुगर मिल किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है जबकि 14 दिन के बाद ब्याज सहित भुगतान करने का नियम है।
उन्होंने मांग की है कि गन्ना भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए साथ छुट्टा जानवरों से फसलों को बचाया जाए। घनश्याम वर्मा ने तहसील कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है, कहा कि बिना पैसा लिए तहसील में कोई काम नहीं होता है, सभी कार्यों के लिए रेट तय है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भयंकर गर्मी में हो रही बिजली की अघोषित कटौती से किसानों की समस्याएं बढ़ती जा रही है।
ये भी पढ़ें - विभागों में रिक्त पदों के लिये नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो: सीएम योगी ने दिए निर्देश
