मैं इतनी सुंदर क्यों हूं? कोई लड़का पटाता ही नहीं, जिंदगी बर्बाद हो गई!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

social media: खूबसूरत दिखने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते, क्योंकि आकर्षक दिखने की चाहत हर किसी को होती है। ऐसे में लोग पार्लर जाने के साथ ही हर तरह से नुख्से और हथकंडे अपनाते हैं। जबकि कुछ लोग कुदरती तौर पर ही बेहद खूबसुरत होते हैं। लेकिन कई बार सुंरदता का यही वरदान उनके लिए अभिशाप बन जाता है। 

खूबसूरती की वजह से जिंदगी में अकेली
ऐसा ही एक लड़की का दावा है कि उसके सुंदर होने की वजह से उसे खासा नुकसान हो रहा है और उसकी खूबसूरती ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। अमेरिका की रहने वाली एश्ले नाम की लड़की का दावा है कि खूबसूरती की वजह से वो अपनी जिंदगी में अकेली है। खूबसूरत होने की वजह से कोई लड़का डर से उसे प्रपोज नहीं करता। इसी वजह से न तो कोई उसका दोस्त है और न ही कोई ब्वॉयफ्रेंड। जिसकी सीधी वजह उसका सुंदर होना है। 

एश्ले को अभी नहीं मिल पाया अपना जीवन साथी
टेक्सस की फैशन स्टाइलिस्ट एश्ले का कहना है कि वह सुंदर है और अपने करियर में भी काफी सफल है। इसलिए लड़कों को इतनी आत्मनिर्भर लड़की नहीं चाहिए, यही वजह है कि लड़के से पसंद नहीं करते। जिसके चलते आज तक उसे अपना जीवन साथी नहीं मिल पाया है। हालांकि एश्ले का का कहना है कि वो फिर भी अकेले भी खुश है।

ये भी पढ़ें- लड़के ने पीठ की हड्डियों से एक ही झटके में तोड़ डाला नारियल, Video देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

 

संबंधित समाचार