Etawah: सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में इलाज के लिए आया तीमारदार हुआ ठगी का शिकार...खून दिलाने के नाम पर लिए बीस हजार रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में तीमारदार से खून दिलाने के नाम पर बीस हजार की ठगी

इटावा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में भर्ती मरीज के तीमारदार से खून दिलाने के नाम पर बीस हजार रुपये व मोबाइल फोन लेकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। 

जिला फर्रुखाबाद के थाना शमशाबाद नगला मंजा निवासी पवन कुमार पुत्र संगीलाल ने बताया उसके मामा रामकिश का सोमवार को एक्सीडेंट हो गया था। उसी दिन यहां विश्वविद्यालय की इमरजेंसी ट्रामा सेंटर के तीसरी मंजिल पर न्यूरो वार्ड में भर्ती किया था। 

वहां बुधवार सुबह के समय मौजूद डॉक्टरों द्वारा बताया गया कि उनका ऑपरेशन होगा। जिसके लिए दो यूनिट ब्लड की जरूरत है। वह नीचे जाकर के जानकारी प्राप्त करने लगा इस दौरान एक ऑटो चालक ने दो युवकों से मुलाकात कराई और बताया यह दोनों हमारे रिश्तेदार हैं जो यहां विश्वविद्यालय में नौकरी करते है। यह आपको खून दिला देंगे। 

दोनों युवकों नें दो यूनिट ब्लड देने की बात कही। इसके बदले में बीस हजार रुपये मांगे उसने विश्वास करके बीस हजार रुपये दे दिए। इसके बाद वह एकांत जगह में ले गए। जहां पीड़ित को गुमराह करके दो मोबाइल फोन भी आरोपियों ने ले लिए और फरार हो गए।

पीड़ित ने थाना सैफई पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया मामले की जांच पीजीआई चौकी इंचार्ज द्वारा की जा रही है। आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur: वटवृक्ष की पूजा करके घर लौट रही महिला से लुटेरों ने लूटी चेन...वारदात CCTV में कैद, पुलिस तलाश में जुटी

संबंधित समाचार