पीलीभीत: सालों से जमे FSDA के अधिकारी, संपत्ति की कराई जाए जांच...भाकियू अराजनैतिक ने दी आंदोलन की चेतावनी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार: भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक जिला अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह के आवास पर गुरुवार को संपन्न हुई। जिसका संचालन जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने किया।  

जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि जनपद की समस्त तहसीलों में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी का धंधा एफएसडीए के जिम्मेदारों के संरक्षण में पनप रहा है। लोगों के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा रहा है।  जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों खाने से कई लोग गंभीर रुप से बीमार हो चुके हैं। जनपद के समस्त दुकानों पर सरसों का तेल, रिफाइंड, आटा, घई, बेसन, चावल आदि खाद्य पदार्थों में बड़े पैमाने पर मिलावट हो रही है। 

मगर जिम्मेदार भ्रष्टाचार वअवैध वसूली पर उतारू हैं। दुकानों के लाइसेंस के नाम पर वसूली की जा रही है। कुछ अधिकारी लंबे समय से जनपद में तैनात है। भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उनकी संपत्ति की जांच कराने की मांग की गई। इसके लिए एक ज्ञापन प्रमुख सचिव को पंजीकृत डाक से भेजा गया।

जिलाध्यक्ष का कहना है कि उपरोक्त खाद्य अधिकारियों के विरुद्ध विधिक कानूनी  कार्रवाई अमल में लाई जाए। अन्यथा भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक आन्दोलन करने को बाध्य होगी।  जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: पुलिस चौकी से चंद कदम दूर 15 लाख की चोरी..  सोता रहा परिवार, नहीं लगी वारदात की भनक..दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन 

संबंधित समाचार