चुनावी रैली के दौरान तेजस्वी यादव पर फेंकी गई चप्पल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरंगाबाद। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव पर मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान चप्पल फेंकी गई। तेजस्वी औरंगाबाद में कुटुंबा विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में रैली करने पहुंचे थे। राजद नेता जब मंच पर कुछ नेताओं के साथ बैठे थे तब भीड़ से किसी ने उनके उपर चप्पल फेंकी। पार्टी …

औरंगाबाद। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव पर मंगलवार को चुनाव प्रचार के दौरान चप्पल फेंकी गई। तेजस्वी औरंगाबाद में कुटुंबा विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में रैली करने पहुंचे थे। राजद नेता जब मंच पर कुछ नेताओं के साथ बैठे थे तब भीड़ से किसी ने उनके उपर चप्पल फेंकी। पार्टी के आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी।

दरअसल, औरंगाबाद के बभंडी में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश राम के प्रचार में तेजस्वी यादव के लिए मंच बनाया गया था जहां उनका भाषण सुनने के लिए लोगों की भीड़ आई हुई थी। वहीं चुनावी सभा में अचानक उस समय अफरातफरी मच गई जब मंच पर बैठे तेजस्वी यादव पर एक दिव्यांग युवक ने दो बार चप्पल फेंक दी।

पहली बार फेंकी गई चप्पल तेजस्वी के बगल से गुजर गई। लेकिन जब तक नेता कुछ भी समझ पाते तब तक दूसरी चप्पल भी उस युवक ने तेजस्वी यादव पर फेंक दी, जो सीधे जाकर उनके शरीर पर लगी।

तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो वे पहले कैबिनेट में ही राज्य के 10 लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का मार्ग प्रशस्त करेंगे । उन्होंने दावा किया कि राज्य में लाखों पद खाली पड़े हैं और लेकिन नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने यहां के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए कोई पहल नहीं की ।

संबंधित समाचार