Etawah News: चोराें ने दो घरों को बनाया निशाना...नगदी, जेवरात समेत लाखों का माल किया पार, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में दो घरों में चोरी

इटावा, अमृत विचार। बकेवर थानाक्षेत्र में बीती रात चोरों ने दो गांवों के दो घरों को निशाना बनाया। एक घर से अलमारी और बक्सा तोड़कर सोने चांदी के आभूषण बीस हजार रुपये की नगदी समेत ढाई लाख की चोरी कर ली। 

वहीं दूसरे घर से जेवरात व बीस हजार रुपये की नगदी समेत ङेढ़ लाख की चोरी कर ली। चोरों ने दोनों स्थानों से करीब चार लाख रुपये की चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों चोरी की घटनाओ के मामलों की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।

बकेवर थाना क्षेत्र में शुक्रवार बीती रात्रि में अज्ञात चोरों ने दो गांवों  में दो घरों से जेवरात और नगदी चोरी कर ली।मिलक निवासी राधा देवी पत्नी शिव प्रताप ने बताया कि शाम को खाना खाने के बाद सास रामवती के साथ छत पर ऊपर सोए हुई थी। और ससुर दूसरे घर पर सोए हुए थे। 

रात में किसी समय अज्ञात चोरों ने गेट का ताला तोड़कर कमरे में रखे बक्सा और अलमारी के लॉक तोड़कर सोने चांदी के आभूषण और बीस हजार रुपये की नगदी  रखे थे। शुक्रवार सुबह जब छत से नीचे कमरे में गया तो सामान बिखरा दिख रहा था और सोना चांदी के आभूषण तथा आभूषण समेत मोटरसाइकिल का बीमा पैन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस आदि कागजात गायब थे। पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की गई ।

 वही दूसरी घटना पास के गांव नगला सुंदर की है। नगला सुंदर निवासी श्याम बाबू ने बताया कि खाना खाने के बाद वह छत पर  सोए हुए थे। और बहू रिंकी गर्मी होने के चलते सड़क पर चारपाई डालकर सोए हुई थी। सुबह जब कमरे में गये। तो कमरों का ताला टूटा पड़ा देख होश उड़  गये। 

अज्ञात चोरों ने घर के पीछे वाले दरवाजे की कुंडी खोलकर चोर घर के अंदर प्रवेश हुए और कमरो के ताले तोड़कर उसमें रखे चार बक्सा के लॉक तोड़कर सोने चांदी के आभूषण तथा बहू की डिलीवरी के लिए रखे बीस हजार रुपये समेत चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। श्याम बाबू ने उक्त मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस चोरी की दोनों मामलों की घटनाओं की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Etawah News: चलती ट्रेन से गिरकर नर्सिंग छात्रा की मौत...टूंडला में मेडिकल काॅलेज में कर रही थी बीएससी नर्सिंग

संबंधित समाचार