Etawah Crime: शहर में चोरी लूट की बना रहे थे योजना...पुलिस ने तीन शातिरों को किया गिरफ्तार, ये माल हुआ बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में चोरी की योजना बना रहे तीन शातिर गिरफ्तार

इटावा, अमृत विचार। शहर में चोरी लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने तीन शातिरों को योजना बनाते दबोच लिया। तीनों के पास से असलाह तथा चोरी करने के उपकरण बरामद हुए। दूसरे मामले एक कुख्यात असलहाधारी पकड़ा गया।     

एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि गुरुवार रात शहर कोतवाल विक्रम सिंह चौहान फोर्स के साथ शहर में गश्त चेक कर रहे थे, रात दो बजे सटीक सूचना मिली कि रामलीला मैदान में मंच के पीछे तीन शातिर चोरी लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। 

इस पर फोर्स के साथ घेराबंदी करके तीनों को पकड़ लिया गया, तीनों ने इसी क्षेत्र में लोधी मोहल्ला के विजय राजपूत तथा विशाल राजपूत तथा तीसरे ने मोहल्ला कटरा बल सिंह का शिवम प्रजापति नाम पता बताया,  तीनों से तमंचा, कारतूस, लोहे की  रॉड, पिलास, पेचकस, टार्च, आरी पत्ती आदि चोरी करने के उपकरण बरामद हुए। तीनों शातिर हैं इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।  

शहर में कुख्यात असलहाधारी हाथ आया  

एसएसपी ने बताया शहर कोतवाल फोर्स के साथ रात पौने 10 बजे काजी पंप के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में कोकपुरा में रहने वाला कुख्यात बदमाश शिवम गिहार उर्फ चिलम हाथ आ गया। उसके पास से तमंचा कारतूस बरामद हुए। उसके खिलाफ चोरी लूट व अन्य संगीन मामलों के आठ अभियोग पहले से दर्ज है।

ये भी पढ़ें- Etawah News: चलती ट्रेन से गिरकर नर्सिंग छात्रा की मौत...टूंडला में मेडिकल काॅलेज में कर रही थी बीएससी नर्सिंग

संबंधित समाचार