मुरादाबाद: मां की चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाले युवक को उम्रकैद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। संपत्ति विवाद से खफा युवक द्वारा चाकुओं से मां की हत्या करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 35 हजार का जुर्माना भी डाला है।  घटना वर्ष 2017 में सम्भल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के देहरी जग्गू गांव में …

मुरादाबाद,अमृत विचार। संपत्ति विवाद से खफा युवक द्वारा चाकुओं से मां की हत्या करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 35 हजार का जुर्माना भी डाला है।  घटना वर्ष 2017 में सम्भल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के देहरी जग्गू गांव में हुई थी। गांव निवासी भरत लाल शर्मा किसान थे। उनके तीन बेटे विकास, मोहित और आकाश हैं।

भरतलाल की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी मूर्ति देवी गांव स्थित पैतृक मकान में अपने छोटे बेटे आकाश के साथ रहती थीं। जबकि उनके दो बेटे मोहित और विकास मझोला थाना क्षेत्र में लाइनपार किराए के मकान में रहते थे। बताया जाता है कि मां मूर्ति देवी ने तीनों बेटों में जमीन व मकान का बंटवारा कर दिया था। जिसको लेकर छोटा बेटा आकाश संतुष्ट नहीं था और अक्सर मां से झगड़ा करता था। आठ जून 2017 को इसी खुन्नस में उसने सोते समय मां मूर्ति देवी पर चाकू से हमला कर दिया।

ताबड़तोड़ वारकर मां की हत्या करने के बाद वह फरार हो गया। अगले दिन मुरादाबाद में रहने वाले बेटों को इसकी जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। मोहित शर्मा की तहरीर पर आकाश के खिलाफ असमोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। पीएम रिपोर्ट में 17 दफा चाकू से वार करने की पुष्टि हुई थी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वाद-विवेचना के बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इस मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश तृतीय की कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। मंगलवार को इस मामले में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद कोर्ट ने आकाश को दोषी पाया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अनिल कुमार चौहान के अनुसार कोर्ट ने आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 35 हजार का जुर्माना डाला है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा