Unnao News: हाईस्पीड ट्रेनों को चलाने के लिए बनाई जा रही सेफ्टी वॉल...जद में आएंगेद दर्जनों मकान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ से कानपुर के बीच रेलवे ट्रैक के दोनों ओर सेफ्टी वॉल बनाने का कार्य शुरू

उन्नाव, अमृत विचार। कानपुर लखनऊ रेल रूट पर हाईस्पीड की ट्रेनें चलाई जानी है। जिसको लेकर विभाग बराबर ट्रैक की मरम्मतीकरण कराने के साथ ही अन्य खामियों को दूर करने में जुटा हुुआ है। 

इधर हाईस्पीड ट्रेनों की सुरक्षा को देखते हुये कानपुर से लेकर लखनऊ तक लगभग अस्सी किलोमीटर तक रेलवे की ओर से अप और डाउन लाइन के दोनों ओर सेफ्टी वॉल बनवाई जायेगी। जिसका काम गंगाघाट से शुरू हो गया है। वहीं जल्द ही डीआरएम कार्य का जायजा लेने के लिये स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं।

हाईस्पीड ट्रेनों को लेकर पिछले कई सालों से लखनऊ और दिल्ली के अधिकारी गंगाघाट क्षेत्र में आकर मौके का निरीक्षण कर चुके हैं। इसके साथ ही ट्रेनों को चलाने के लिये ट्रैक मरम्मतीकरण से लेकर अन्य खामियों को भी ध्यान में रखते हुये कार्य कराया जा रहा है। 

वहीं हाईस्पीड ट्रेनें चलने के दौरान कोई जानवर या इंसान चलती ट्रेन के आगे न आ सके, इसके लिये रेलवे विभाग की ओर से रेलवे लाइन के दोनों ओर सेफ्टी वॉल मतलब दीवारें बनाये जाने का काम शुरू हो गया है। सरैयां के पास दीवार बनाये जाने को लेकर नाप जोख कर जेसीबी से खुदाई शुरू हो गई है। सरैयां से लेकर गंगाघाट स्टेशन के बीच कई मकान जद में आयेंगे। 

वहीं दीवार बनाये जाने की सूचना पर उन्नाव अंतर्गत गंगाघाट क्षेत्र रेलवे लाइन के किनारे बने मकानमालिकों में हड़कंप मच गया है। वहीं इसी कार्य को लेकर जल्द ही डीआरएम भी गंगाघाट आ सकते हैं। वहीं रेलवे विभाग ने नाप जोख का कार्य भी शुरू करा दिया है।

अस्सी किलोमीटर बनेगी सेफ्टी वॉल

डीआरएम एसएम शर्मा ने बताया कि कानपुर से लखनऊ और लखनऊ से कानपुर के बीच लगभग अस्सी किलोमीटर की दूरी है। ट्रैक के दोनों ओर अप और डाउन लाइन के किनारे दो मीटर ऊंची दीवार बनवाई जायेगी।

जद में आयेंगे कई मकान

दो मीटर ऊंची वॉल कानपुर से लखनऊ के बीच बनेगी, ऐसे में उन्नाव अंतर्गत गंगाघाट क्षेत्र के रेलवे लाइन के किनारे बसे कई पॉश इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बने मकान जद में आयेंगे। जिससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: 50 लाख रुपये की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, प्लास्टिक की कट्टी में टुकड़े करके छिपाई थी, ऐसे पकड़े गए...

संबंधित समाचार