सीतापुर: शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका के साथ यौन शोषण का आरोप, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्थानीय पुलिस की लापरवाही आई सामने,मंदिर के महंत की अगुवाई के बाद हरकत में आई पुलिस 

सीतापुर,अमृत विचार। मछरेहटा थाना इलाके में शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग बालिका के पिता ने मछरेहटा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पर मामले में हीलाहवाली करने का आरोप लगा है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते पुलिस के खिलाफ हिन्दू संगठनों में आक्रोश व्यापत है। 

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव के रहने वाले पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को मछरेहटा थाना क्षेत्र के हिसामपुर निवासी फहीम व उसके दोस्त बहला फुसला कर भगा ले गए, और उसे अपने साथ चार दिन रखने के बाद उसे घर से भगा दिया।

बालिका के पिता ने बताया कि आरोपी पूर्व से शादी शुदा है। वहीं बालिका ने भी आरोपी पर दो साल से प्रेम प्रसंग व अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। नाबालिग ने बताया कि फहीम अक्सर वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर बुलाता रहा और उसका यौन शोषण करता रहा। बीती 1 जून को आरोपी फहीम व उसके दोस्त लड़की को बहला फुसला कर भगा ले गए और धर्म परिवर्तन कर शादी करने का बहाना बनाया। 

आरोप है कि उसी दिन लड़की के पिता ने थाना मछरेहटा में तहरीर भी दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। वहीं चार दिन लड़की को घर में रखने के बाद आरोपी ने जब उसे घर से भगा दिया तो लड़की सीधे थाने पहुंची। लेकिन पुलिस द्वारा उसका मेडिकल परीक्षण न करवा कर उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया। 

वहीं जानकारी पाकर बड़ा हनुमान मंदिर महन्त प्रीतमदास दास जब लड़की व उसके परिजनों को लेकर थाने पहुंचे। तब जाकर थाना प्रभारी ने मुकदमा लिखने व मेडिकल कराने की बात कही। पुलिस की यह लापरवाही महिला अपराधों के प्रति संजीदा नहीं दिख रही है। सीओ मिश्रिख सुशील यादव ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: मदरसा संचालक मौलाना फारूक की धारदार हथियार से मारकर निर्मम हत्या, गांव में तनाव

संबंधित समाचार