बरेली: चुनावी रंजिश में दबंगों ने युवकों पर किया जानलेवा हमला, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली अमृत विचार। चुनावी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक युवक और उसके दोस्त को लाठी-डंडों और बांके से हमला कर घायल कर दिया। वहीं उसे बचाने आए उसके भाई को भी बुरी तरह पीटा। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए घायलों को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

थाना भोजीपुरा के गांव बीबियापुर निवासी 40 वर्षीय महेंद्र सिंह ने बताया पड़ोस का रहने वाला हरीश चुनाव को लेकर पुरानी रंजिश मानता है। बीती रात वह अपने दोस्त छोटा के साथ धौराटांडा से बाइक से लौट कर आ रहे थे। तभी पड़ोसी हरीश ने अपने बेटे रजत और अंकित के साथ मिलकर लाठी डंडे और बांके से जानलेवा हमला कर दिया। 

वहीं बचाने पहुंचे इसके भाई देवेश पर भी हमला कर दिया। जिसमें महेंद्र सिंह, उसका भाई और दोस्त  गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी जानकारी परिवार के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महेंद्र सिंह के परिवार की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जल्दी सभी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढे़ं- बरेली जंक्शन से आज चलेगी दक्षिण भारत के लिए ट्रेन

 

संबंधित समाचार