बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर शव लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

थाना मीरगंज के गांव धनतिया माजरा खुदागंज के रहने वाले 45 वर्षीय वीरेंद्र के ममेरे भाई रामबाबू ने बताया कि कल देर शाम गांव से कुछ दूरी पर जंगल में रोड किनारे शीशम के पेड़ से रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  जब इसकी जानकारी परिवार के लोगों को लगी तो परिवार में कोहराम मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी ओमवती का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक खेती-बाड़ी करता था। वह अपने पीछे 6 बच्चों को छोड़ गया है। परिवार के लोग किसी भी रंजिश से इनकार कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- बरेली: चुनावी रंजिश में दबंगों ने युवकों पर किया जानलेवा हमला, तीन घायल

 

 

संबंधित समाचार