माफिया अशरफ के साले सद्दाम और जैद मास्टर की खुली हिस्ट्रीशीट, मिला ये नंबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद अब उनके रिश्तेदारों पर गाज गिरना शुरु हो गयी है। पुरामुफ़्ती पुलिस ने अब मरहूम माफिया अशरफ के साले जैद मास्टर और सद्दाम की हिस्ट्रीशीट खोलते हुए हिस्ट्रीशीट नंबर जारी कर दिया है। सद्दाम को मिला नंबर 34 बी व जैद मास्टर को 35 बी नंबर जारी किया गया है। 

अशरफ का साला सद्दाम इन दिनों बदायूं जेल में बंद है। वह उमेशपाल हत्याकांड मामले में आरोपी बनाया गया है। जैद मास्टर पर 2009 से 2024 तक कई अपराधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जबकि सद्दाम पर 2015 से अब तक कुल 15 मामले दर्ज हैं। वह इस घटना की पूरी साजिश में शामिल हुआ था। जेल में बंद रहे अशरफ से सभी शूटरों को सद्दाम ने ही मिलवाया था। 

उमेशपाल हत्याकांड के बाद बरेली जेल में लगे सीसीटीवी फुटेज से सारा सच सामने आया था। दोनो को हिस्ट्रीशीटर घोषित कर दिया गया है। जिसके बाद जैद मास्टर की हिस्ट्रीशीट नंबर 35 बी है। जबकि सद्दाम की हिस्ट्रीशीट नंबर 34 बी है।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: मदरसा संचालक मौलाना फारूक की धारदार हथियार से मारकर निर्मम हत्या, गांव में तनाव

संबंधित समाचार