Etawah News: लायन सफारी पार्क में बढ़ा भालुओं का कुनबा...रांची से आए चार भालू, एनिमल हाउस में रखे गए
इटावा लायन सफारी पार्क में बढ़ा भालुओं का कुनबा
इटावा, अमृत विचार। विगत कई महीनों से कालिया नाम नर भालू अकेले भालू सफारी पार्क में जीवन बीता रहा था। बीते चार जून को ललितपुर से ललिता नामक मादा भालू के आने से भालुओं की संख्या एक से बढ़कर दो हो गई। इटावा सफारी पार्क निदेशक द्वारा भालू लाने के लिए विगत 5-6 माह में किये गये पत्राचार का असर दिखा और बीते सात जूल को देर रात वन्यजीव प्रभाग, रांची से 04 भालूओं को इटावा सफारी पार्क में लाया गया।
इन भालुओं को प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर पहले आगरा भालू संरक्षण केन्द्र में छह जून को लाया गया था। जहां इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान सभी भालू स्वस्थ पाए गए।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव, उत्तर प्रदेश की अनुमति के बाद सात जून को इन भालुओं को इटावा सफारी पार्क में लाया गया। भालुओं को एनिमल हाउस में अभी रखा गया है। जहां इन भालुओं को पानी एवं खाने के लिए दलिया और फल दिये गये। रांची से लाए गए भालुओं ने पानी पिया और दलिया व फल रात में खाया है। इन भालुओं का समुचित क्वारेंटीन करने के उपरांत भालू सफारी में छोड़ा जाएगा।
ये भी पढ़ें- कानपुर जिला कारागार का DG जेल पीवी रामाशास्त्री ने किया निरीक्षण...अधिकारियों से बातचीत कर दिए जरूरी दिशा निर्देश
