कासगंज: पुलिस कर्मी ने महिला परिचालक के साथ की अभद्रता, गुस्साए निगम के चालक परिचालकों ने लगाया जाम
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने समझा बुझाकर मामला किया शांत
कासगंज, अमृत विचार। रोडवेज बस स्टैंड़ के समीप शनिवार की सुबह पुलिस कर्मी ने महिला परिचालक के साथ अभद्रता कर दी। गुस्साए निगम के चालक परिचालकों ने सड़क पर बस लगाकर जाम लगा दिया और दोषी पुलिस कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। जानकारी पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने समझा बुझाकर मामला शांत किया है। चालक परिचालको ने जाम खोला है।अलीगढ डिपो की यात्रियों को लेकर कासगंज से अलीगढ जा रही थी।
चालक बस स्टैंड पर बाहर निकाल कर सड़क पर खड़ा कर यात्रियों को बिठा रहा था, तो बस स्टैंड़ चौकी पर तैनात आरक्षी ने महिला परिचालक से बस को आगे बढाने के लिए कहा इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। महिला परिचालक का आरोप है कि आरक्षी ने उसके साथ अभद्रता की। अपशब्दों का प्रयोग किया। जब घटना की जानकारी निगम के अन्य चालक परिचालको को मिली, तो वह भी बस स्टैंड़ से बाहर निकल कर आ गए। घटना पर आक्रोश जताते हुए सड़क पर बस को लगाकर जाम लगा दिया।
जिससे बरेली आगरा मार्ग अवरुद्ध हो गया। चालक परिचालक दोषी पुलिस कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। चौकी पुलिस द्वारा घटना की जानकारी इंस्पेक्टर रामवकील सिंह को दी गई। इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के बारे में उच्चधिकारियों को अवगत कराया। मौके की नजाकत को भपाते हुए इंस्पेक्टर ने आरोपित पुलिस कर्मी को डांट लगाई तथा आक्रोश जता रहे निगम के कर्मियों को समझा बुझाया। इंस्पेक्टर के समझाने बुझाने के बाद निगम कर्मियों का गुस्सा शांत हुआ। तब कहीं जाकर जाम खुला।
जाम में फंसे वाहन, यात्री हुए परेशान
घटना से आक्रोशित निगम के चालक परिचालको ने लगभग पौन घंटे तक जाम लगाया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। छोटे वाहन चालक गली कूंचों से निकाल ले गए, लेकिन बडे़ वाहनों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी से बेहाल हुए।
रोड़वेज कर्मी की पुलिस कर्मी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। रोड़वेज कर्मियों ने जाम लगाया था। समझाने बुझाने के बाद जाम खोल दिया गया था। मामले में कोई आग्रिम कार्रवाई नहीं हुई है- अजीत चौहान, सीओ सिटी।
ये भी पढ़ें। कासगंज: हजारा नहर में मिला घर से निकले व्यक्ति का शव, परिवार में मचा कोहराम
