कासगंज: दो पक्षों में जमकर मारपीट, 60 वर्षीय वृद्ध की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार: सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव होडलपुर में मारपीट में घायल हुए 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोक बुरा हाल है। ग्रामीणों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए आरोपियों के विरुद्ध हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। 

गुरुवार को सोरों कोतवाली के गांव होडलपुर में भंडारे के दौरान गांव के गजेंद्र सिंह एवं पुरुषोत्तम के पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट में गजेंद्र एवं उनका पुत्र संजू तथा कुसुम पुत्री किशोरी एवं धर्मेंद्र पुत्र जमुनादास घाययल हुए थे। मामले में मारपीट का मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया था। आरोपियों की मारपीट से गजेंद्र के शरीर के गुम चोटें आयी थी। जिनका उपचार चल रहा था। 

शनिवार को उपचार के दौरान गजेंद्र की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना को लेकर परिजनों ने आक्रोश जताते हुए आरोपियों के विरुद्ध हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। वृद्ध की मौत की सूचना पर सोरों कोतवाली पहुंच गांव पहुंची।

पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर भोजराज अवस्थी का कहना है कि मामले में एनसीआर दर्ज है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- कासगंज: हत्या के चार दोषियों को आजीवन कारावास, 80 हजार का अर्थदंड 

संबंधित समाचार