Etawah Crime: चेन स्नेचिंग गिरोह के दो सदस्य पुलिस मु़ठभेड में गिरफ्तार...एक के पैर में लगी गोली, लूट का माल बरामद
इटावा में चेन स्नेचिंग गिरोह के दो सदस्य पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
इटावा, अमृत विचार। फ्रेड्स कालोनी थाना पुलिस व एसओजी टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बाइक से आ रहे चेन स्नैचिंग गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटी गई चेन बरामद हुई। पूछताछ के बाद पुलिस घटना में प्रयुक्त बाइक व पिस्टल को बरामद करने गई तो एक लुटेरे ने मौके का फायदा उठाते हुए पिस्टल से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया।
जबाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की जिसमें लुटेरे के पैर में गोली लग गई। बाद में पुलिस ने पिस्टल व बाइक को बरामद कर लिया। पुलिस ने पकडे गए दोनों लुटेरों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि तीन अप्रैल को तुलसी नगर निवासी रानी देवी पत्नी गनेश बाबू दोपहर को बाजार से घर वापस लौट रही थी तभी राधे राधे कॉलोनी के पास बाइक सवार लुटेरे उसके गले में पडी सोने की चेन लूट कर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस लुटेरों की तलाश में लगी थी।
शुक्रवार की रात को प्रभारी निरीक्षक फ्रेंड्स कालोनी व एसओजी की टीम भरथना चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मण्डी की तरफ से मोटरसाइकिल सवार 02 व्यक्ति आते दिखायी दिये। पुलिस टीमों द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल को मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे।
पुलिस टीम ने पीछा कर मोटर साइकिल चालक को गिरफ्तार कर लिया। मोटरसाइकिल सवार दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पकडे गए व्यक्ति के पास से एक चेन बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम डेविड सोनी पुत्र हरी नारायण निवासी रामगंज कोतवाली बताया। उसने भागे साथ का नाम विशाल जाटव पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी बरही पुरा बताया।
डेविड ने बताया कि उसने इस चेन को राधे राधे कालोनी के पास से लूटा था। उसने बताया कि अपराध कारित करने एवं लोगो को डराने के उद्देशय से वह अवैध पिस्टल भी साथ रखते है तथा लूट की घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल व पिस्टल दतावली नहर पुल से लोकासाई की तरफ जाने वाले रास्ते पर झाडियों मे छिपा कर रखी है। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल व पिस्टल बरामद करने पहुंची तो अभियुक्त द्वारा झाडियों से पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से दो फायर कर दिए।
जिसमें पुलिस बाल बाल बच गई। जबाबी कार्रवाई में डेविड सोनी के बांये पैर में गोली लगी जिसे घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से पिस्टल व छिपाकर रखी बाइक को बरामद कर लिया। बाद में पुलिस ने भागे विशाल को भी देशरमऊ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया।
डेविड है शातिर अपराधी
एसएसपी ने बताया कि डेविड एक शातिर अपराधी है उस पर चोरी लूट के अलावा अन्य धाराओं में कोतवाली व फ्रेड्स कालोनी के अलावा अन्य थानों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। उन्होने उसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को बीस हजार रूपया का इनाम दिए जाने की घोषणा की है।
ये भी पढ़ें- कानपुर जिला कारागार का DG जेल पीवी रामाशास्त्री ने किया निरीक्षण...अधिकारियों से बातचीत कर दिए जरूरी दिशा निर्देश
