सुलतानपुर: विद्युत पोल से गिरकर संविदाकर्मी की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आए दिन संविदा कर्मियों की हो रही मौत, महकमा बना अंजान 

कूरेभार/सुलतानपुर,अमृत विचार। आए दिन विद्युत विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते संविदा कर्मियों के साथ साथ उनके सहायकों की विद्युत पोल से गिर कर मौत हो रही है। फिर भी विभाग के आलाधिकारी कार्रवाई के बजाए लीपापोती कर मामले में इतिश्री कर लेते है। दो दिन पहले मोतिगरपुर में पोल पर चढ़े ठेका लाइनमैन की मौत के बाद शुक्रवार की रात कूरेभार में एक हादसे में संविदा कर्मी की पोल से गिरकर मौत हो गई। 

शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे थाना क्षेत्र कूरेभार के श्रीरामपुर मजरे इरुल गांव में संविदा कर्मी मुकेश पुत्र जयलाल निवासी लमकना दूबेपुर के साथ उनके सहायक के रूप में अनिल कुमार पाठक (44)  पुत्र स्व. रमाशंकर निवासी पाठक का पुरवा मजरे दाखिवारा थाना कूरेभार गया था। विद्युत पोल पर लोहे के पैडेल के सहारे चढ़कर काम कर रहा था कि अचानक उसका पैडल नीचे सरक गया और वह विद्युत पोल से सर के भल नीचे सड़क पर गिर गया। आनन फानन में संविदा कर्मी के साथ विभागीय लोगों ने उसे सीएचसी कूरेभार पहुंचाया, जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पांच वच्चों के सिर से  उठा पिता का साया 

इस घटना से पत्नी का जहां सुहाग उजड़ गया वहीं, पांच वच्चों के सिर से पिता का सया उठ गया। मृतक के एक बेटी तथा चार बेटे हैं, जिसमें अभी केवल करिश्मा (21) की शादी हुई है। बेटा नीलेश (23), नितेश (16) ,विवेक (12) तथा सबसे छोटा वेटा तनिष्क अभी पांच वर्ष का है। इस दर्दनाक घटना से पत्नी सुनीता सहित बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें:नरेंद्र मोदी कल तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की लेंगे शपथ, इन देशों के नेता होंगे शामिल

संबंधित समाचार