Kanpur: बहू को विदा कराने आए ससुरालीजनों पर चाकू से हमला, तीन घायल, गंभीर हालत में हैलट में भर्ती, आरोपी हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी में बीते सात माह से मायके में रह रही बहू को विदा कराने आए ससुरालीजनों का मायके पक्ष से विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान ससुरालीजनों पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिसमें पति, ससुर और देवर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया।

मुंबई, नाला सोपारा निवासी निर्मला कश्यप ने बताया कि 26 जनवरी 2023 को बेटे अनुराग की शादी चंडीगढ़ निवासी प्रीति से हुई थी। बहू की बड़ी बहन की शादी चकेरी निवासी उनके भाई नरेश चंद्र के घर में हुई है। बीते कुछ महीनों से परिवार की दोनों बहू अपने मायके में है। समस्या के समाधान के लिए शनिवार को भाई नरेश चंद्र के घर उनका परिवार और बहू के परिजन आए थे। 

जहां बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान दोनो पक्षों के में अचानक मारपीट होने लगी। तभी बहन शांति के दामाद ने बेटे अनुराग पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर उनके पति रोशन लाल और बहन के बेटा साहिल भी चाकू से घायल हो गया। 

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उर्सला अस्पताल भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत में उन्हें हैलट रेफर कर दिया। चकेरी कार्यवाहक थाना प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी दामाद पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें- Kanpur Dehat Accident: विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइकसवार को मारी टक्कर, 200 मीटर तक घसीटता ले गया, मौत

 

संबंधित समाचार