बरेली: 50 प्रतिशत से कम लोड फैक्टर वाले रोडवेज परिचालकों को काम से रोका जाएगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

क्षेत्रीय प्रबंधक ने समीक्षा के बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को दिए निर्देश

बरेली, अमृत विचार। रोडवेज बसों में 50 प्रतिशत से कम लोड फैक्टर होने पर परिचालकों को काम से रोके जाने के निर्देश क्षेत्रीय प्रबंधक ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को दिए हैं। ऐसे परिचालकों का कैश भी बिना सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक की अनुमति के जमा नहीं किया जाएगा। बरेली रीजन की समीक्षा में रीजन के चारों डिपो में कमियां पाए जाने पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने सुधार की हिदायत दी है।

भीषण गर्मी के बीच रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या कम होने पर बसों का 50 प्रतिशत से कम लोड फैक्टर परिचालकों के लिए मुसीबत बनने लगा है। क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी की ओर से चारों डिपो के एआरएम को निर्देशित किया गया कि 50 प्रतिशत से कम लोड फैक्टर पर कैश जमा नहीं किया जाएगा। पहले परिचालक एआरएम से मिलेगा और लोड फैक्टर कम होने के बारे में बताएगा। एआरएम की अनुमति के बाद ही कैश जमा किया जाएगा। दरअसल, कुछ समय पहले क्षेत्रीय प्रबंधक ने बरेली रीजन के चारों डिपो के कार्यों की समीक्षा की थी। फिलहाल, बरेली रीजन के चारों डिपो के बसों के परिचालक अब लोड फैक्टर बढ़ाने में जुट गए हैं।

ये भी पढ़ें- ...तो बिथरी में भी पप्पू-डब्बू और बब्बू की कहानी ने दिखाया रंग, दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके धर्मेंद्र कश्यप

संबंधित समाचार