ऑनलाइन पैसे लेना दुकानदार को पड़ा महंगा, बैंक खाता फ्रीज, जानें क्या है मामला...
सुलतानपुर, अमृत विचार। अपने बेचे हुऐ सामान का पैसा ऑनलाइन खाते में लेना दुकानदार को महंगा पड़ गया। बैंक ने दुकानदार के खाते को फ्रीज कर दिया। पीड़ित दुकानदार ने साइबर थाने में केस दर्ज करवाया है।
जिले के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के चौकिया निवासी अनुज वर्मा की लंभुआ के दियरा रोड पर इनवर्टर बैट्री की दुकान है। भिटौरा शिवगढ़ निवासी प्रदीप गुप्ता को 35,500 इनवर्टर बैट्री बेचा था। प्रदीप ने किसी से 34,000 ऑनलाइन खाते में भेजवा 1,500 नगद दिया था। दुकानदार सामान खरीदने के लिए नेट बैंकिंग कर रहा था तो पैसा नहीं गया। बैंक जाकर पता किया तो बैंक मैनेजर ने कहा कि आप ने कोइ ऑनलाइन भुगतान खाते में लिया है। जिसके चलते उपर से आपका खाता फ्रीज कर दिया गया है। स्टेटमेंट चेक करने पर पता चला कि जो 34,000 प्रदीप गुप्ता ने किसी से ऑनलाइन भुगतान कराया था उसी के चलते खाता फ्रीज हो गया है। साइबर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें -गोंडा: ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख, देखें Video
