बहराइच: मरीज की मौत हुई तो स्टाफ नर्स को जड़े थप्पड़, शव लेकर भागे
बहराइच, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला हनुमानपुरी कॉलोनी निवासी एक मरीज की तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीज की हालत खराब होने पर डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन परिवार के लोग यहीं पर इलाज करवा रहे थे रविवार सुबह 11 बजे मौत हो गई इससे नाराज तीमारदार ने स्टाफ नर्स को कई थप्पड़ मार दिया। इसके बाद शव लेकर फरार हो गए।
दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला हनुमानपुरी कॉलोनी निवासी पवन मित्तल की तबीयत शनिवार रात को खराब हुई। जिस पर परिवार के लोग जिला अस्पताल में लेकर आए। यहां वार्ड में 12.45 बजे भर्ती कर मरीज का इलाज शुरू किया गया। डॉक्टर रजत मिश्रा ने मरीज की जांच कराई। रविवार सुबह 11 बजे मिली रिपोर्ट में मरीज के खून में इंफेक्शन मिला। इस पर डॉक्टर ने मरीज को लखनऊ रेफर कर दिया। इसी दौरान मरीज की हालत खराब हुई। इस पर स्टाफ नर्स विजय श्री डॉ रजत को बुलाने के लिए दूसरे वार्ड में चली गई। इसी दौरान मरीज की मौत हो गई। मरीज का तीमारदार इससे नाराज हो गया। उसने स्टॉफ नर्स को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद सभी शव लेकर घर चले आए। स्टॉफ नर्स ने चौकी में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि जांच के बाद केस दर्ज किया जायेगा।
ये भी पढ़ें -जम्मू-कश्मीर: रियासी में तीर्थयात्रियों से भरी बस पर आतंकी हमला, गोलीबारी में तीन लोगों की मौत
