ADG के अभियान में फेल हुई पीलीभीत पुलिस, मिले गुणात्मक सुधार के निर्देश...जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए एडीजी बरेली जोन पीसी मीना की ओर से चलाए गए अभियान में पीलीभीत पुलिस पिछड़ गई। वारंटी की गिरफ्तारी शून्य रही जबकि वांछित भी सिर्फ तीन पकड़े जा सके। इस पर एडीजी ने पुलिस अधिकारियों को व्यक्तिगत रूचि लेते हुए अभियान चलाकर बेहतर कार्रवाई कराकर गुणात्मक सुधार लाने के निर्देश दिए हैं।

एडीजी बरेली जोन की ओर से आठ जून को वांछित अभियुक्त और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया था। जिसमें समस्त जनपदों के पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। मगर पीलीभीत पुलिस इस अभियान में पिछड़ गई। 

एडीजी पीआरओ की ओर से जारी किए गए प्रेस नोट के अनुसार पीलीभीत में आठ तक गिरफ्तारी के लिए शेष वांछित अभियुक्तों की संख्या 51 थी, जिसमें से सिर्फ तीन की गिरफ्तारी की जा सकी। जबकि बरेली ने 68 में 36, बदायूं ने 34 में 6, शाहजहांपुर ने 18 में 06 वांछित, 34 वारंटी पकड़े। मुरादाबाद पुलिस ने 31 में चार 31 वांछित, 15 वारंटी,  बिजनौर पुलिस ने 38 में 10 वांछित, रामपुर ने 36 में 5, अमरोहा ने 37 में 11, संभल पुलिस ने 45 में 5 वांछितों की धरपकड़ की।  

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: PTR के 10 साल...कार्ययोजना बताई, कई अफसर रहे मौजूद

 

 

संबंधित समाचार