Bareilly News: मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की खुशी में जश्न, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी की आतिशबाजी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नरेंद्र मोदी के रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने का शहर में कई जगह जश्न मनाया गया। भाजपा के समर्थक में शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण देखने के लिए टीवी से भी चिपके रहे। स्वालेनगर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी आतिशबाजी कर खुशी जताई।

शाम को बटलर प्लाजा पर शॉपकीपर एसोसिएशन ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान डॉ. अनूप आर्य, मनोज खटवानी, संदीप मेहरा, शशांक अग्रवाल, संजय गुप्ता, विपुल गर्ग, विशाल आनंद, दीवान, नीलेश, दिलीप केसवानी, अजय जायसवाल, नदीम, राज मिश्रा, कपिल, मानस आदि मौजूद रहे। 

उत्तराखंड के अल्मोड़ा से जीत की हैट्रिक लगाने वाले अजय टम्टा के मोदी कैबिनेट में शामिल होने पर आयकर सलाहकार आशीष सक्सेना ने शुभकामनाएं दीं। स्वालेनगर स्थित कर्बला के बाहर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की खुशी में ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।

इस दौरान भाजपा नेता मो. वसी हैदर, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला प्रभारी एवं कर्बला के मुतवल्ली जमीर रजा, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व मोदी मित्र अभियान के सह संयोजक शानू काजमी, अरबाज खान, मो. नईम, अरशद हुसैन, जुबैर, हारुन, मोमिन अब्बास आदि शामिल हुए।

ये भी पढे़ं- बालिका छात्रावास प्रकरण: जांच पूरी होने के बाद भी अटक गई रिपोर्ट

 

 

संबंधित समाचार