कासगंज: झोपड़ी में आग लगने से दो बच्चे जले, गृहस्थी का सामान जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। सोरों थाना क्षेत्र के गांव उढैर पुख्ता में रिहायशी झोपडी में अचानक आग लग गई। इस हादसे की घटना में दो बच्चे सहित गृहस्थी का सामान सहित नकदी जलकर राख हो गई।

घटना दोपहर एक बजे की है। यहां रविवार की दोपहर एक बजे उढैर पुख्ता गांव में अचानक रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते झोपड़ी धूं धूकर जलने लगी। झोपड़ी में सो रहे चार वर्षीय सुफियान पुत्र जमील अहमद मुफलिस पुत्र मैमुददीन निवासी उझानी जिला बदायूं के रहने वाले थे। वह अपनी ननिहाल में आए हुए थे। 

अचानक आग लगने से झोपड़ी में रखे गेहूं, सरसों कपड़े सहित दस हजार रुपये की नकदी जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन ने लेखपाल प्रशांत कुमार को घटना स्थल का मौका मुआयाना करने के लिए भेजा है। उन्होंने मौके पर पहुंच कर क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील दार को सौपने की बात कही है, ताकि उन्हें नुकसान का मुआवजा मिल सके।

ये भी पढे़ं- कासगंज: गाजे बाजे के साथ निकाली गई महाराणा प्रताप की शोभायात्रा

 

संबंधित समाचार