जम्मू में श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमला: बलरामपुर के 2 लोगों की मौत, पांच घायल
लरामपुर। जम्मू के रियासी जिले के शिवखोड़ी धार्मिक स्थल से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पर रविवार को घात लगाकर आतंकियों द्वारा हमला कर दिया गया। आतंकियों की गोलीबारी के बाद बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है।
इस आतंकी हमले में यूपी के बलरामपुर जिले के 2 लोग की मौत हो गई है, वहीं पांच लोग घायल है। मरने वालों में एक महिला और एक पुरुष शामिल, घायलों में चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल। मृतकों के नाम रूबी और अनुराग है जबकि रजित वर्मा, काजल, ऊषा, मैंना देवी, ऊषा पांडे घायल है। बता दें कि आतंकवादी हमले के बाद बस पलट गई थी।
वहीं घटना की जनकारी होते ही बलरामपुर की जिलाधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए नोडल अधिकारी नामित कर दिया गया है तथा दो आधिकारियों को जम्मू रवाना कर दिया है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: नाम बदलकर महिला को प्रेम जाल में फंसाया, यौन शौषण कर बनाया वीडियो, धर्म परिवर्तन कर शादी करने का बना रहा दबाव
