लखनऊ: बलरामपुर अस्पताल में दूर होगा पानी का संकट, नई बोरिंग लिए मिला बजट
लखनऊ, अमृत विचार। बलरामपुर अस्पताल में जल्द ही पेयजल की समस्या दूर हो जाएगी। अस्पताल में नई बोरिंग लगाने लिए शासन से करीब चार करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत कर दिया गया है। आचार संहिता की वजह से टेंडर प्रक्रिया नहीं हो पा रही थी। अस्पताल प्रशासन का कहना है इसी माह टेंडर प्रक्रिया कराकर संबंधित कार्यदायी संस्था को काम सौंप दिया जाएगा। जिसके बाद यहां पर नई बोरिंग लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
बलरामपुर अस्पताल में करीब 757 बेड हैं। डायलिसिस यूनिट में हर दिन सैकड़ों लीटर पानी की खपत है। अस्पताल में लगा पंप भी करीब 18 घंटे तक लगातार चलता है। पुरानी बोरिंग आए दिन खराब हो जा रही है। मार्च-अप्रैल माह में भी बोरिंग में खराबी आई थी। इससे कई दिन तक अस्पताल में पानी की आपूर्ति बाधित रही थी। अस्पताल प्रशासन ने जलकल से टैंकर मंगाकर किसी तरह पानी की आपूर्ति कराई थी। अस्पताल निदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया कराकर इसी माह काम शुरू कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: वाहन की टक्कर से दंपती घायल, बच्चे की मौत, सीतापुर जा रहे थे बाइक सवार
