लखनऊ: शादी के दो दिन बाद विवाहिता से ससुराल में दुष्कर्म की कोशिश, सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। शादी के दो दिन बाद ही विवाहिता से उसकी ससुराल में तीन लोगों ने ससुराल वालों की शह पर दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर पड़ोसी आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने छह महीने बाद सास-ससुर, पति और ननद समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला तालकटोरा थानाक्षेत्र का है। 

पीड़िता की शादी 24 नवंबर 2023 को हुई थी। आरोप है कि शादी के दो दिन बाद रात में वह कमरे में बैठी थी। इस दौरान पति, सास, ससुर और ननद तीन अज्ञात लोगों के साथ शराब पी रहे थे। नशे में धुत होने पर तीनों अज्ञात उसके कमरे में घुस कर छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर ससुरालवाले चुप रहने की धमकी देने लगे। 

इसके बाद तीनों अज्ञात ने उनके सामने ही दुष्कर्म की कोशिश की।शोर मचाने पर पड़ाेसी घरों से निकल आये तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। तालकटोरा थाना प्रभारी कैलाश चंद दुबे ने बताया कि आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: करंट की चपेट में आकर महिला समेत दो की मौत

संबंधित समाचार