मध्य प्रदेश: ट्रेन में युवती का दो हिस्सों में मिला शव, हाथ और पैर गायब
इंदौर। शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने अज्ञात युवती का दो हिस्सों में कटा शव रविवार को बरामद किया। जीआरपी थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि एक सफाई कर्मचारी की सूचना पर डॉ. आम्बेडकर नगर-इंदौर यात्री ट्रेन से युवती का शव बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि युवती की अभी पहचान नहीं हो सकी है और उसकी उम्र 20 से 25 साल के बीच आंकी जा रही है। युवती के सिर से कमर तक का हिस्सा ट्रेन में छोड़े गए ट्रॉली बैग में मिला, जबकि उसकी कमर से नीचे का भाग प्लास्टिक की बोरी में बंद था। युवती के दोनों हाथ और दोनों पैर गायब हैं। युवती की हत्या किसी और स्थान पर एक-दो दिन पहले की गई और इसके बाद उसके शव को काट कर इसके हिस्सों को शनिवार रात यात्री ट्रेन में रख दिया गया।
ये भी पढ़ें- PM मोदी ने किसान सम्मान निधि जारी करने का दिया आदेश, 9.3 करोड़ लोगों को होगा फायदा
