फिरोजाबाद: कलश विसर्जन के दौरान नहर में डूबे युवकों के‌ शव मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद में

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के जसराना क्षेत्र में खडीत नहर में रविवार को डूबे तीन किशोरों के शव मिल गये हैं।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि खड़ीत नहर में रविवार को एटा जिले के रिजोर के गांव घुमरिया के लोग भागवत कथा के बाद कलश विसर्जन करने आए थे। इस दौरान तीन किशोर नहर में डूब गए थे।‌ एक किशोर सचिन का शव पुलिस और गोताखोरों ने रविवार देर शाम को बरामद कर लिया था जबकि दो अन्य युवको का पता नहीं चल सका था। आगरा से आई गोताखोरों की टीम ने सोमवार दोपहर दोनों युवक दिलीप (15) और लव कुमार (17) के शवो को वरामद कर लिया है।

ये भी पढ़ें- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटी बस, 30 लोग घायल

संबंधित समाचार