मीरजापुर: नाबालिग बच्चों से मसाज कराते हुए सिपाही का वीडियो वायरल, इमिलियाचट्टी पुलिस चौकी का मामला
मीरजापुर। पुलिस प्रशासन की छवि धूमिल करने में मीरजापुर पुलिस के कुछ जांबाज कोई कसर नहीं छोड़ रहें। ताज़ा मामला जिले के इमिलियाचट्टी पुलिस चौकी से जुड़ा हुआ सामने आया है, जहां पर तैनात एक हेड कांस्टेबल नाबालिग बच्चों से मसाज करवाते हुए दिखाई दिए हैं। चर्चा है कि हेड कांस्टेबल रोजाना जबरन क्षेत्र के नाबालिगों को बुलाकर मसाज करवाते हैं।
नाबालिगों ने बताया सेवा न करने पर साहब गाली देते हैं। हेड कांस्टेबल भानुप्रताप का नबालिगों से बॉडी मसाज करवाने का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इससे जहां विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है। वहीं महकमे के लोग कुछ भी बोलने से साफ कतरा रहे हैं। वायरल वीडियो अहरौरा थाना क्षेत्र के इमिलियाचट्टी पुलिस चौंकी का बताया जा रहा है।
एसपी ने दिए जांच के आदेश
इमिलियाचट्टी पुलिस चौकी में हेड कांस्टेबल द्वारा नाबालिग बच्चों से मसाज कराते जाने का वीडियो वायरल होने के बाद मामले को संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने क्षेत्राधिकारी (आपरेशन) मड़िहान को जांच के आदेश दिए हैं।
मीरजापुर:
— Amrit Vichar (@AmritVichar) June 10, 2024
पुलिस चौकी में नाबालिग बच्चों से मसाज कराते हुए सिपाही का वीडियो वायरल,
मीरजापुर के इमिलियाचट्टी पुलिस चौकी का मामला pic.twitter.com/0ey7wCrhMc
ये भी पढ़ें -मुख्तार के शूटर अंगद और गोरा राय को 5-5 साल की सजा, जेल में मारपीट का था मामला
