प्रयागराज: सीएमओ दफ्तर में लगी आग, सैकड़ों फाइलें जलकर राख
प्रयागराज, अमृत विचार। सीएमओ दफ्तर के रिकॉर्ड रूम में सोमवार की दोपहर बाद अचानक आग लग गई। रिकॉर्ड रूम में लगी आग की लपटे और धुएं को देखकर हड़कंप मच गया। आग की लपटों में रिकॉर्ड रूम के अंदर रखी सैकड़ो फाइल जलकर राख हो गई। रिकॉर्ड रूम मे काम कर रहे कर्मचारी व अन्य सभी स्टॉफ आग लगते ही बाहर भागने लगे। तत्काल सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक रिकॉर्ड रूम में रखे जरूरी कागजात और फाइलें जलकर राख हो गई थी।
रिकॉर्ड रूम में काम कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि इस दफ्तर के ऊपर से बिजली का तार गया हुआ है। जिसमें अचानक से चिंगारी निकलने के बाद आग लग गई। कर्मचारियों ने बताया कि रिकॉर्ड रूम में काफी पुराने कागज़ात और फाइल रखी थी। आग लगने के बाद जब तक उसे बुझा पाते तब तक आग की लपटों ने पूरी फाइलों और कागजात को अपने आगोश में ले लिया था। जिससे सभी फाइलें जलकर राख हो गई। सीएमओ डॉक्टर आशु पांडे ने बताया कि अचानक से लगी इस आग में काफी नुकसान हुआ है।
ये भी पढ़ें -जम्मू-कश्मीर बस हमला: आतंकवादियों का पता लगाने के लिए अभियान शुरू, NIA ने घटनास्थल का लिया जायजा
