Kanpur News: फर्जी हस्ताक्षर कर व्यापारी को लगाया लाखों का चूना...पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में फर्जी हस्ताक्षर कर व्यापारी को लाखों का चूना लगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

कानपुर, अमृत विचार। बेकनगंज में व्यापारी के चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से रुपये निकालने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मामले में फरार एक आरोपी की तलाश की जा रही है।

बेकनगंज निवासी ओसामा के अनुसार पिता शोएब कई साल पहले मदरसे में शिक्षा लेने गए थे। जहां उनकी मुलाकात बिहार निवासी दो युवको सुहैल व उसके भाई इमरान से हुई। दोनों ने परिवार की दयनीय स्थिति की बात कहकर उनके पिता को अपने झांसे में ले लिया और उन्हें अपने साथ कानपुर ले आए। जहां पर पिता ने दोनों को अपनी गर्म मसाले की दुकान में काम पर लगा दिया और उनको रहने के लिए घर पर ही कमरा दे दिया।

छह साल पहले उनके पिता का देहांत हो गया था। इसके बाद दोनों आरोपियों ने पिता के फर्जी हस्ताक्षर करके खातों से रकम निकालना शुरू कर दिया। खातों से निकाली हुई रकम सुहैल ने बेटे हंजला के खाते में ट्रांसफर की थी। इतना ही नहीं आरोपियों ने फर्जी कागजात तैयार करके उनका मकान हड़पने की कोशिश की। जब उन्हें घटना के बारे में जानकारी हुई तो वह मामले की शिकायत तत्कालीन जॉइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी से की।

बेकनगंज पुलिस ने आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई थी। पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बेकनगंज इंस्पेक्टर पकंज त्यागी ने बताया कि लैब टेस्ट के दौरान हस्ताक्षर फर्जी पाए गए थे। जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। वहीं फरार आरोपी हंजला के लिए पुलिस टीम लगी है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएंगी। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Kanpur के VIP चोर: आधी रात XUV से आए, बकरी को कार में रखा और हो गए रफूचक्कर...CCTV में वारदात कैद

 

संबंधित समाचार