Kanpur: रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी के घर से चोरों ने पार किया नकदी व जेवर समेत लाखों का माल, पहले भी बना चुके घर को निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। महाराजपुर थाना क्षेत्र के लालापुरवा गांव स्थित नई बस्ती में रविवार की रात चोरों ने एयरफोर्स से रिटायर्ड अनिल गुप्ता के घर को निशाना बनाया और गेट सहित कमरों के ताले तोड़कर अलमारी के रखे जेवर और नकदी पार कर दी। सूचना पाकर पहुंची महाराजपुर पुलिस ने घटना की जांच की।

काजीखेड़ा लाल बंगला निवासी अनिल गुप्ता वायु सेना से रिटायर हैं। लगभग पांच साल पहले उन्होंने रूमा के नजदीक लाला पुरवा गांव में हुई प्लाटिंग में एक प्लॉट लेकर मकान बनवा लिया। रविवार शाम को परिवार सहित लालबांगला स्थित पुराने घर गए हुए थे। 

इधर रात को चोरों ने नए मकान के गेट और कमरों का ताला तोड़ कर अलमारी में रखे बहू के सोने के जेवर जिनमें एक चेन, एक अंगूठी, पायल और पांच हजार नकदी के अलावा बक्से में रखे कीमती कपड़ों को पार कर दिया। 

सुबह पड़ोसियों ने गेट खुला देखा तो उन्हें फोन पर इसकी जानकारी दी। अनिल गुप्ता ने महाराजपुर पुलिस को इसकी सूचना दी तो चौकी प्रभारी कुलगांव ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया। एसओ महाराजपुर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बंद मकान में चोरी की वारदात की बात सामने आई है। घटना की जांच कर जल्द ही चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: लंबे समय से गायब सफाई कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, महापौर ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश, हर जोन का मांगा आंकड़ा

 

संबंधित समाचार