प्रयागराज : बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने को पिलाई गई स्वर्ण प्राशन की दूसरी खुराक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झूंसी, अमृत विचार: सुदर्शन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर त्रिवेणीपुरम, झूंसी एवं विश्व आयुर्वेद मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयुर्वेदीय स्वर्ण प्राशन संस्कार का नि:शुल्क आयोजन सोमवार को किया गया। इस दौरान नवजात शिशु से लेकर 16 वर्ष की आयु तक के 108 बच्चों को स्वर्ण विन्दु के रूप में स्वर्ण प्राशन की दूसरी खुराक पिलाई गई।

विश्व आयुर्वेद मिशन के अध्यक्ष, प्रो.(डॉ) जीएस तोमर ने बताया कि इससे बच्चों को दीर्घायु, ऊर्जा, मेधा शक्ति व रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रदान होगी। स्वर्ण प्राशन से बच्चों की बुद्धि, पाचन शक्ति, शारीरिक शक्ति एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होने के साथ-साथ उनका वर्ण भी निखरता है। सुदर्शन आयुर्वेद केंद्र के निदेशक राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्वर्ण प्राशन की यह खुराक वर्ष भर प्रत्येक माह पुष्य नक्षत्र के दिन बच्चों को नि:शुल्क पिलाने की योजना है। अगली खुराक सात जुलाई को पिलाई जाएगी।

साहित्यकार विजयानंद तेलंगाना में हुए सम्मानित

झूंसी। साहित्यकार एवं अखिल भारतीय हिंदी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजयानंद को उनकी दीर्घ कालीन साहित्य सेवा के लिए नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, हैदराबाद, तेलंगाना की ओर से राष्ट्रीय भू-भौतिकीय अनुसंधान संस्थान के सभागार में सम्मानित किया गया। अध्यक्षता जयपुर के ओम प्रकाश और मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ.विजयानंद रहे। संयोजन वरिष्ठ अधिकारी एवं साहित्यकार डॉ.अर्चना पांडेय तथा संचालन सुब्बाराव ने किया।

ये भी पढ़ें- बदायूं: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख से ज्यादा का सामान जला...तीन बकरियों की जलकर मौत

संबंधित समाचार