बरेली-मुरादाबाद रेल लाइन पर ब्लॉक से 22 ट्रेनें प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रेल प्रशासन की तरफ से एक बार फिर कई दिन तक चलने वाले बड़े ब्लॉक की जानकारी दी गई है। रेल अधिकारियों के मुताबिक मुरादाबाद-बरेली रेल खंड के बीच पड़ने वाले दुगनपुर स्टेशन यार्ड में मरम्मत कार्य किए जाने हैं। 20 से 26 जून तक नॉन इंटरलॉकिंग के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

इस दौरान नौ ट्रेनों को रेग्यूलेट व नौ ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है। चार ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है। कुल 22 ट्रेनों का संचालन इस कारण प्रभावित रहेगा। अधिकारियों के अनुसार 20504 नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 22 जून को, 20506 नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 23 जून को, 15211 दरभंगा अमृतसर 20 से 22 जून को, 12204 अमृतर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस 22 व 23 जून को, 14603 अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस 21 जून को अपने-अपने ओरिजनेटिंग स्टेशन से 75-75 मिनट की देरी से चलाई जाएंगी। वहीं 04067 दरभंगा दिल्ली स्पेशल 19 व 23 जून को 90 मिनट, 04096 आनंद विहार अयोध्या स्पेशल 20 जून को 180 मिनट व 24 जून को 120 मिनट, 04680 गुवाहटी स्पेशल ट्रेन 21 जून को 240 मिनट देरी से अपनी यात्रा शुरू करेगी। 

इसके अलावा 20506 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 20 जून को, 20504 डिब्रूगढ़ राजधानी 24 जून को, 15211 अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 19 व 23 जून को मार्ग में 30-30 मिनट रेग्यूलेट की जाएंगी। जबकि 12326 गुरमुखी सुपरफास्ट 22 जून को 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 22 व 23 जून को 45-45 मिनट नियंत्रित की जाएंगी। 05531 आनंद विहार स्पेशल 23 जून को 60 मिनट, 04624 वाराणसी स्पेशल 23 जून को 120 मिनट, 04028 सहरसा स्पेशल 24 जून को 120 मिनट व 05310 मऊ स्पेशल 24 जून को 120 मिनट मार्ग में नियंत्रित की जाएगी।

बरेली जंक्शन और रामपुर में ये ट्रेनें निरस्त
रेल प्रशासन की तरफ से चार ट्रेनों को डायवर्ट भी किया गया है। मार्ग बदलने से यात्रियों को दिक्कत होगी। जिन ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है, उनमें 12204 अमृतसर-सहरसा 22 जून को मुरादाबाद-चंदौसी-बरेली कैंट के रास्ते चलेगी। 15909 अवध असम एक्सप्रेस 18 व 22 जून को बरेली कैंट-चंदौसी-मुरादाबाद रे रास्ते चलेगी। 12369 कुंभ एक्सप्रेस 19 व 23 जून को बरेली कैंट-चंदौसी-मुरादाबाद के रास्ते से होकर गुजरेगी। 15910 अवध असम एक्सप्रेस 19 व 23 जून को मुरादाबाद-चंदौसी-बरेली कैंट के रास्ते चलेगी। इन ट्रेनों का ठहराव बरेली जंक्शन और रामपुर में नहीं होगा।

दुगनपुर स्टेशन यार्ड में विकास और मरम्मत कार्य किए जाने हैं। इसकी वजह से रेल प्रशासन की तरफ से ब्लॉक लिया गया है। 20 से 26 जून के बीच ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।-आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम, मुरादाबाद रेल मंडल

ये भी पढे़ं- Bareilly News: चोरी की बिजली से एसी चलाने वाले 12 उपभोक्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज

 

 

संबंधित समाचार