बहराइच : मगरमच्छ के हमले में किशोर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सरयू नदी में स्नान करते समय मगरमच्छ ने किया हमला

बहराइच, अमृत विचार। कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र में घाघरा नदी में सोमवार शाम को स्नान करते समय किशोर को मगरमच्छ नदी में खींच ले गया। हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हमला कर दिया। जिससे किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली मुर्तिहा के ग्राम पंचायत मंझरा के मजरा लढ़ैतापुरवा निवासी लवकुश निषाद (14) पुत्र बहाऊ सोमवार शाम को घाघरा नदी के तट पर गया। गर्मी अधिक होने पर घाघरा नदी की शाखा में वह स्नान करने लगा। स्नान करने के दौरान लवकुश को मगरमच्छ नदी में खींच ले गया। तट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए लाठी मारना शुरू किया।

जिस पर मगरमच्छ किशोर को छोड़कर चला गया। परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल लवकुश को एंबुलेंस से सीएचसी मोतीपुर ले गए। शाम सात बजे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अमितेंद्र कुमार ने बताया कि स्नान करने की सूचना परिवार के लोगों ने दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- बदायूं: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख से ज्यादा का सामान जला...तीन बकरियों की जलकर मौत

 

 

संबंधित समाचार