Bareilly News: 54 बीघा में बन रहीं चार अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बीडीए ने नैनीताल और बीसलपुर रोड पर सोमवार को 54 बीघा क्षेत्रफल में बनीं अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। बीसलपुर रोड पर पुरनापुर में पेट्रोल पंप के सामने 10 बीघा क्षेत्रफल में विकास बत्रा प्राधिकरण की अनुमति के बिना कॉलोनी बसा रहे थे। 

इसके अलावा नैनीताल रोड पर एक मेडिकल कॉलेज के पास 18 बीघा क्षेत्रफल में जमील अहमद, रेलवे स्टेशन के सामने 10 बीघा में अनस अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। नैनीताल रोड पर ही महबूव, अतुल गुप्ता और रजत गुप्ता 16 बीघा में अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। बीडीए के प्रवर्तन दल ने सोमवार को सभी जगह निर्माण को ध्वस्त कर दिया। प्रवर्तन दल में सहायक अभियंता हरीश चौधरी, लक्ष्मण सिंह रावत, अवर अभियंता आदि शामिल थे।

ये भी पढे़ं- शहर विधानसभा क्षेत्र: बीजेपी के गढ़ में सपा की जबरदस्त सेंध

 

संबंधित समाचार