विदेशी महिलाओं ने अंडरगार्मेंट्स में छिपाया 33 किलो सोना, 20 करोड़ कीमत...मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने अलग-अलग मामलों में दो विदेशी महिला नागरिकों के अंत:वस्त्रों और सामान में छिपाया 19.15 करोड़ रुपये मूल्य का कुल 32.79 किलोग्राम सोना जब्त किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद अफ्रीकी देशों से आई दोनों महिला यात्रियों की संदेह के आधार पर तलाशी ली गई। दोनों मामलों में अंत:वस्त्रों और सामान में छिपाया गया सोना मिला। महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। 

ये भी पढे़ं- पाकिस्तान के साथ लगी सीमा अभेद्य नहीं होने के कारण आतंकवाद अभी तक बरकरार: फारूक अब्दुल्ला

 

 

 

संबंधित समाचार