Kanpur: महापौर योद्धा गैंग खत्म, अब जोन की सफाई में बटाएंगे हाथ...मेयर प्रमिला पांडेय ने बैठक कर दिए ये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में महापौर प्रमिला पांडेय ने सीवर चैंबर सफाई को लेकर जलकल विभाग के साथ की बैठक

कानपुर, अमृत विचार। महापौर योद्धा गैंग को तत्काल रूप से समाप्त कर दिया गया है। योद्धा गैंग में शामिल 110 सफाई कर्मचारी अब जोन की सफाई में हांथ बटाएंगे। महापौर प्रमिला पांडेय के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने सफाई कर्मचारियों को जोनलों से संबद्ध करने संबंधी पत्र जारी कर दिया है। वहीं, मंगलवार को महापौर ने जलकल मुख्यालय में लीकेज, पेयजल कनेक्शन, खुले मेनहोल के समंध में अधिकारियों के साथ बैठक की, और समस्याओं को तत्काल दूर करने के निर्देश जारी कर दिये।  

बेनाझाबर में हुई बैठक में महापौर ने क्षतिग्रस्त मेनहोलों के सम्बन्ध में सवाल पूछा तो महाप्रबन्धक जलकल ने आनन्द कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुख्य मार्गों पर कोई मेनहोल खुला हुआ नहीं है। दो माह में एक हजार मेनहोल के ढक्कन मरम्मत कराये गये हैं। जिसकी जलकल विभाग में डिजीटल डायरी फोटो, स्थान व जियो टैग के साथ बनी हुई है।

महापौर ने लाल इमली के पास 02 मेन होल के ढक्कन खुले होने के बारे पूछा तो महाप्रबन्धक ने कहा कि जल कल के सीवर मेन होल के ढक्कन के साथ-साथ बीएसएनएल एवं कई प्राईवेट कम्पनियों के भी भूमिगत केबिल के ढक्कन लगे हैं, फिर भी इसे दिखवाकर ठीक कराया जायेगा।

महाप्रबन्धक ने बताया कि 70 किलोमीटर मुख्य मार्गों की बड़ी सीवर लाईन का सुपर शॉकर मशीन से सफाई हेतु निविदा जारी कर दी गयी है, जो माह जून के अन्त तक पूरी कर ली जायेगी। उन्होंने कहा कि मेन होल के ढक्कन से सम्बन्धित 50 प्रतिशत पार्षदों की शिकायतों के आधार ठीक किया गया है। 

मेट्रो के कार्य के बाद जनता झेलती है दर्द

महापौर ने बैठक में कहा कि मेट्रो कॉरिडोर दो के तहत जो सीवर व पेयजल लाइनें स्थानांतरित की गई उन्हें खुद भी चेक करा लें। अधिशाषी अभियन्ता, जोन-6 मो. शमीम ने बताया कि देवकी चौराहा से डबल पुलिया तक 110 एमएम की जलापूर्ति लाईन एवं 18 इंच की सीवर लाईन लगभग 250 मीटर का स्थानान्तरण मेट्रो द्वारा ही कराया गया है।

लीकेज के सवाल पर महाप्रबन्धकने बताया कि 36 स्थानों पर लीकेज ठीक कराया गया है, जिसकी डिजीटल सूची बनी हुई है। सीवर मरम्मत के सम्बन्ध में अधिशाषी अभियन्ता जोन-1 फरहत हुसैन ने बताया कि सीवर लाइन चोक होने पर पंक्चर कर उसे ठीक कराना पड़ता है, जोन-1 में 06 स्थानों पर सीवर लाइन मरम्मत कराया गया है। हालसी रोड पर दो जगह मरम्मत होना है। उन्होंने कहा कि नई सड़क के पास जलापूर्ति के 263 कनेक्शनों को नियमित किया गया है। अवर अभियन्ता राकेश कुमार ने बताया कि एफएम कॉलोनी में 263 लोगों को जलकल के बिलजारी किये हैं।

अकेले मोटर साइकिल से जाएं और धुलाई सेंटर देखें

महापौर ने कहा किरा वाहन धुलाई सेन्टरों को पूर्ण रूप से बंद कराया जाये। महाप्रबन्धक ने कहा कि बाहर लगे सबमर्सिबलों को बन्द कराया गया है, कई लोग घर के अन्दर लगे पम्पों से धुलाई करा रहे है। महापौर ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु तक कोई सेंटर न चले।

ये भी पढ़ें- Kanpur: बहुत सारे काम कराने हैं, समस्याओं को दूर करिये बस...सपा MLA ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, गिनाई ये समस्याएं

संबंधित समाचार